Date: 10/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विमल त्रिवेदी ,अनंत पाल बने महामंत्री  
,

5/27/2025 6:52:43 PM IST

229
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : विमल त्रिवेदी , जूनागढ़, गुजरात को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुना गया है। यह निर्णय संगठन के  17 वा अखिल भारतीय अधिवेशन जो कि 24 एवं 25 मई को "रोमन पार्क होटल" दुर्ग में संपन्न हुआ में सर्वसम्मति से ली गई। इस अवसर पर अधिवेशन के प्रथम दिन अगले सत्र 2025 से 2027 तक संघ कार्य करने के लिए केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ जिसमें अनंत कुमार पाल को राष्ट्रीय महामंत्री, वेंकैया चिराला, आंध्रप्रदेश, उप राष्ट्रीय महामंत्री अधिवेशन के  पहले दिन महेंद्र प्रताप सिंह माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं पोस्टल प्रभारी,भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री  दिनेश पांडे एवं डाक निदेशालय नई दिल्ली से आए उप महानिदेशक (मेल ऑपरेशन)  दुष्यन्त मुद्गल  ने संबोधित किया।जबकि दूसरे दिन कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं पर चर्चा एवं निदान तथा 30 जुलाई को पूरे देश में एक दिवसीय रात्रिकालीन धरना का निर्णय लिया गया। संबंधित मामले में आंदोलन की रुपरेखा जल्द हीं तैयार कर उसकी घोषणा की जाएगी। इस अधिवेशन में झारखंड से संगठन के वरिष्ठ नेता प्रभात रंजन भी शामिल हुए। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क