Date: 25/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आजसू पार्टी के बैनर तले ब्लॉक दो क्षेत्र का कार्य बाधित कर विस्थापन रोजगार एवं ग्रामीणों ने दिया अनिश्चितकालीन धरना
6/9/2025 11:49:55 AM IST
7542
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bagmara :
बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में प्रभावित स्थानीय विस्थापन रोजगार एवं ग्रामीणों की अन्य समस्याओं की मांग को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले सोमवार को ब्लॉक दो क्षेत्र का कार्य बाधित कर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। कार्य बाधित होने के कारण ब्लॉक दो क्षेत्र का उत्पादन और डिस्पैच पूरी तरह बाधित रहा। विधि व्यस्था को लेकर धरना स्थल पर मैजिस्टेड बिनोद सिन्हा तोपचांची इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो , बाघमारा थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, राकेश कुमार, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर बीके शर्मा, एरिया वन के इंस्पेकर पी पवार सहित भरी सांख्य में जिला बल मुस्तैद दिखे। पुलिस प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से हर गतिविधियों पर पैनी नजर थी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गिरिडीह लोकसभा के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि यहां के विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। यहां के मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है। रोजगार नहीं मिल रहा है। आउटसोर्सिंग कंपनी में यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। शुद्ध पेयजल से भी लोग वंचित है
अग्नि प्रभावित क्षेत्र में बसे लोग आग से झुलस रहे है धुआं और जहरीली गैस रिवास होने से लोग कुपोषित हो रहे हैं आए दिन जानवर मर रहे है लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन इस समस्या को देखने वाला नहीं है ।बीसीसीएल यहां सिर्फ कोयला उत्खन कर रही है। ग्रामीण प्रदूषण और धूलकण से अस्वस्थ हो रहे है। बीसीसीएल सीएसआर फंड का उपयोग सिर्फ कागज में कर रही है। सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि बीसीसीएल क्षेत्र होने के बावजूद पांच किलोमीटर के अंदर में बसे लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां के ग्रामीण, विस्थापित रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है। जनता की एक एक समस्या को सड़क से लेकर सदन तक जाना पड़े तो हम जाएंगे। बाघमारा में गुंडागर्दी नहीं चलेगी सबको हक और अधिकार मिलेगा। जबतक ग्रामीणों को मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तबतक पूरा ब्लॉक दो क्षेत्र का अनिश्चितकालीन चक्का जाम रहेगा। मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, पियूष चौधरी, जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी,सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी, गौतम गोप, पिंकू पांडेय, गोपाल महतो, शंकर महतो , नरेश महतो, रिना देवी सहित आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप; उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य।
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घर से चल रहा था गांजे का कारोबार, 1299 पुड़िया के साथ दो को पुलिस ने दबोचा
#
कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर और दफ्तर पर पुलिस का छापा.....
#
मुंगेर में 8 साल के बच्चे के गले से लॉकेट चोरी, 18 घंटे में दो नाबालिग पकड़े गए; स्वर्णकार भी गिरफ्तार...
#
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते और वेज बोर्ड की मांग तेज
#
बाघमारा में बेनीडीह रेल साइडिंग गोलीकांड की जांच तेज, दिल्ली मानवाधिकार आयोग की टीम ने डाला डेरा......