Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद जंक्शन पर नेताजी एक्सप्रेस से पकड़ी गई हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार एक बंगलादेशी महिला

6/10/2025 12:35:02 PM IST

77
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद जंक्शन पर एक बंगलादेशी महिला को नेताजी एक्सप्रेस से पकड़ी गई। हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बंगलादेशी महिला फरार हो गई थी। फरार तीनो बंगलादेशी महिला को पकड़ने को लेकर लगातार दबिश चल रही थी।इसी क्रम में हजारीबाग पुलिस को सूचना मिली कि एक बंगलादेशी महिला हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस में सफर कर रही है। जो कोलकाता भागने के फिराक में है।धनबाद नेताजी एक्सप्रेस पहुँचने पर फरार बंगलादेशी महिला को जीआरपी, आरपीएफ की मदद से हजारीबाग पुलिस पकड़ ली।
बताया जा रहा है। तीनो फरार बंगलादेशी महिला गिरफ्तार कर ली गई है। दो अन्य बंगलादेशी महिला पश्चिम बंगाल के बॉडर क्षेत्र से पकड़ी गई। वही एक धनबाद से पकड़ी गई है। धनबाद से पकड़ी गई एक बंगलादेशी महिला को हजारीबाग पुलिस अपने साथ ले गई है। वही इस मामले में धनबाद जीआरपी कोई बयान नही दे रही है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क