Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छह वर्षीय नाबालिग बच्ची से दो नाबालिग लड़कों ने की गैंगरेप

6/23/2025 6:08:44 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gayaa : बिहार के गया जी में छह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।  घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।  घटना रविवार की रात्रि की बताई जाती है। गया जी में मासूम 6 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप की घटना हुई है।  यह घटना लुुटुआ थाना अंतर्गत घटित हुई है।  इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।  बताया जा रहा है, कि दो लोगों द्वारा इस तरह की घटना की गई।  आरोपित नाबालिग लड़के बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार लुटुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।  इस बीच दो नाबालिग लड़के पहुंचे और बच्ची को डरा कर एक पुराने स्कूल वाले भवन के पास ले गए।  वहां ले जाकर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया।  वहीं, कुछ बच्चों ने बच्ची की चीख सुनकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर बच्चों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद परिजन तुरंत पुराने विद्यालय भवन की ओर पहुंचे।  किंतु तब तक दुष्कर्म की घटना कर दोनों आरोपित फरार हो चुके थे।  बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।  प्राथमिक इलाज उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नाबालिक लड़कों के द्वारा छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से गांव के लोग भी सन्न है।  गांव के लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश व्याप्त है।  इधर, पुलिस मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई में जुट गई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  दुष्कर्म की घटना में संलिप्त के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट