Date: 13/08/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध हथियारों के साथ एक गिरफ्तार, नहीं है उसका कोई पूराना इतिहास    

6/23/2025 6:08:44 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : अवैध हथियार की छापेमारी अभियान में पुलिस को फिर एक सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फार्म एरिया से हथियार के साथ एक आरोपी घूम रहा है। जिसको लेकर एक टीम गठित की गई आरोपी को पुलिस का एक जाल बिछा पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर उसने बताया कि एक ऑटोमेटिक पिस्टल ,दो खाली मैगजीन, तीन राउंड जिंदा गोली, एक देशी  कट्टा और एक जिंदा गोली शौचालय में छुपा रखा है। जिसके निशानदेही पर जा कर देखा गया अवैध हथियार पुलिस ने बरामद किया। वही सिटी एसपी ने इस मामले में कहा लोगो को धमका कर पैसा ऐंठने के उद्देश्य से आरोपी हथियार रखा था। जिसका पूराना  कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।  जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार उसका अभियान आगे जारी रहेगा।
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट