Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिंदरी नियोजनालय परिसर में भर्ती कैंप आज 

6/10/2025 8:25:10 PM IST

54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : सिंदरी स्थित नियोजनालय परिसर में बुधवार को भर्ती कैंप आयोजित होगी। इसमें चार कंपनियां भाग ले रही है।  जिसमे स्थानीय सहित बाहर की कंपनियां भाग लेंगी। उक्त आशय की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने दी है। इसमें धनबाद जिले से एलआईसी ऑफ़ इण्डिया रोहराबांध सिंदरी,एसआईएस हीरापुर धनबाद , CAIT  EDUSYS  PVT  .LTD  pune  maharashtraa , S .K . SAFETY  WIBG  (P ) LTD (AMAZON ) TAMIL NADU  की कंपनियां शामिल होंगी। इस भर्ती कैंप में कुल 195 पुरुष की तथा 50 स्त्रियां की रिक्तियां है। इसमें योग्यता 10 वी व 12  वी उत्तीर्णता  से लेकर बी टेक MIN SSC  PASS अभ्यर्थी भाग ले सकतें है। इसमें चयनित अभर्थियों को क्षमता के अनुरूप 7000 रूपये से लेकर 21000 तक की मानदेय मिलना है उम्र सीमा 18 से लेकर 60 वर्ष तक निर्धारित है। यह भर्ती कैंप पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। 
 
यह लाना होगी अनिवार्य :
भर्ती कैंप में अभ्यर्थियों को अपने साथ झारखंड के किसी भी नियोजनालय से निबंधित कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो सहित  स्थनीयता का प्रमाणपत्र,साथ हीं योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। उक्त आशय की जानकारी जिला नियोजन 
पदाधिकारी आनंद कुमार ने दी है।   
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क