Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन, जागरूकता रथ को किया रवाना

6/13/2025 2:05:13 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : धरती आबा जनभागीदारी अभियान सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, 
पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। अभियान को लेकर उपायुक्त कार्यालय से जागरूकता रथ को, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव  बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर धरती आबा जनभागीदारी अभियान के सफल संचालन एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह अभियान समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट