Date: 24/06/2025 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ड्रग्स का चर्चित स्टॉकिस्ट तस्कर रौशन दांगी 2 करोड़ का ड्रग्स व 44.57 लाख नगद सहित गिरफ्तार
6/14/2025 4:16:57 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra :
चतरा पुलिस को अफीम और ब्राउन शुगर बरामदगी में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। साथ हीं इस धंधे का चर्चित स्टॉकिस्ट तस्कर रौशन दांगी को भी गिरफ्तार करने की जोरदार सफलता मिली है। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने 287 ग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किलोग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रुपए नकद के साथ महिला तस्कर रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।
रूबी राजपुर थाना के बुढ़ीगड़ा निवासी शंभु दांगी की पत्नी है। वह रौशन की साली है। दो दिन पहले तस्कर रौशन की एक अन्य साली पत्थलगडा के कुम्हारटोली निवासी मधु कुमारी की गिरफ्तारी हुई थी। उसके पास से 10 करोड़ के अफीम और ब्राउन शुगर के साथ नकदी 23.60 लाख रूपये मिले थे। उसी की निशानदेही पर रौशन और रूबी पकड़े गये हैं। तेतरिया गांव निवासी रौशन कुमार दांगी उर्फ भगीरथ दांगी ने तस्करी में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उसके साथ उनकी दोनों सालियां भी जेल भेजी गई है। एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि छापेमारी अभियान में एक एंड्रॉयड फोन, आसमानी ब्लू रंग का होंडा शाइन मोटरसाइकिल, अफीम से ब्राउन शुगर बनाने का एक लोहे का संरचना मिला है।
उन्होंने बताया कि तस्करी का मास्टर माइंड रौशन एनडीपीएस एक्ट के मामले में 2021 में जेल जा चुका है। उसने पुलिस को झारखंड में तस्करी का नेटवर्क की जानकारी दी। वह कहां से माल खरीदता था और किसके सहयोग से वह अफीम से ब्राउन शुगर तैयार करता था। ड्रग्स को कहां भेजता था। इस नेटवर्क का पता पुलिस के पास है। पुलिस उसके बयान की सत्यता के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस निरंतर कार्रवाई करेगी। तस्करी के धंधे से खड़ा किया गया चल और चल संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। छापेमारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, चतरा सदर एसडीपीओ संदीप कुमार, पुलिस उपाध्यक्ष वसीम रजा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध हथियारों के साथ एक गिरफ्तार, नहीं है उसका कोई पूराना इतिहास
#
छह वर्षीय नाबालिग बच्ची से दो नाबालिग लड़कों ने की गैंगरेप
#
किराये के मकान लेकर जिस्म फरोशी की रैकेट का पुलिस ने किया भंडापोड़,पिंकी देवी उर्फ़ नीतू हुई गिरफ्तार
#
पुलिस ने छापेमारी कर सेक्सरैकेट का किया भंडाफोड़ ,एक महिला गिरफ्तार
#
6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप,आरोपी फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
समस्त मानव के आराध्य हैं भगवान परशुराम
#
सोनारी क्लब हाउस की समरआर्ट कैंप में बच्चों की नृत्य व गायन ने की सभी को मंत्र मुग्ध
#
फर्जी जीएनएम के खिलाफ अब सर्टिफिकेट केस व राशि रिकवरी की तैयारी
#
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का डीसी ने किया उद्घाटन,बच्चों के बीच टॉफी और चाकलेट का किया वितरण
#
जिला खनन टास्क फाॅर्स क़ी बैठक बलियापुर में हुई कई महत्वपूर्ण निर्णंय