Date: 20/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

घरेलू विवाद में दो भौजाइयों का हाथ काटा, पुलिस ने किया  गिरफ्तार

6/19/2025 4:28:06 PM IST

60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara  : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत सरफाफर गांव में एक व्यक्ति द्वारा भुजाली से अपने दो भौजाइयों का हाथ काटे जाने की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही गजराजगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गजराजगंज ओपी प्रभारी हरि किशोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल मामले की छानबीन करने सरफाफर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को करीब 11 बजे दिन में घरेलू विवाद में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के सरफाफर गांव निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र भूपेंद्र यादव (32) ने घरेलू विवाद में अपनी भौजाई रविन्द्र यादव की पत्नि प्रतिभा देवी के हाथ पर भुजाली से वार किया जिससे हाथ दो टुकड़े में बंट गया। उसको बचाने आई उसकी गोतनी और अपनी दूसरी भौजाई रधुवीर यादव की पत्नि रेणु देवी पर भी भुजाली चला दिया जिससे उसकी बांह कट गई। साथ हीं उसके सिर  में भी गंभीर चोटें आई।जख्मी  हालत में दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच तथा उक्त महिलाओं की  इलाज में जुट गई है। साथ हीं आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट