Date: 20/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी करवाई, घोटाले की साख झारखंड तक कई जगहों पर छापामारी
 

6/19/2025 6:15:19 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में कई राज्यों में करीब एक दर्जन स्‍थानों पर छापा मारा है।सूत्रों ने बताया कि ईडी ने बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत कई राज्यों में छापा मारा है। बिहार के पटना, नालंदा, झारखंड के रांची, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर यह कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि इस कथित घोटाले के मास्टरमाइंड 2024 के नीट यूजी पेपर लीक घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम नीट पेपर लीक मामले में रांची और पटना में छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह ईडी की टीम रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर पहुंच कर तलाशी ले रही है।नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदार के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी नीट पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर ईसीआईआर तैयार करने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है।उल्लेखनीय है कि 5 मई 2024 को नीट परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आई थीं। इस मामले की जांच सबसे पहले पटना की आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने इस केस में अब तक आठ लोगों को आरोपित बनाया है। इनमें संजीव मुखिया, सिकंदर यादवेंदु, आयुष राज, रॉकी, अमित आनंद, नीतीश कुमार, बिट्टू और अखिलेश शामिल हैं।
 
 
उमेश  तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क