Date: 23/06/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गज़लकार व लोकप्रिय साहित्यकार राजपाल यादव " राज ' की अगुवाई में धनबाद में  भव्य काव्य गोष्ठी

6/22/2025 6:01:57 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : धनबाद के कोयला नगर, बी. सी. सी. एल अतिथि गृह में रविवार शाम को देश के जाने माने गज़लकार व लोकप्रिय साहित्यकार राजपाल यादव " राज ' जी भव्य काव्य गोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप मे हरियाणा ( गुड़गांव) से आमंत्रित थे।  काव्य गोष्ठी का आयोजन " साहित्योदय " संस्था की जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे ' वैष्णवी '  ने किया ।  कार्य क्रम की अध्यक्षता प्रमिला श्री तिवारी एवं आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने संयुक्त रूप से किया  ।  मुख्य अतिथि को जिलाध्यक्षा रिंकू दुबे ने अंग वस्त्र प्रदान कर एवं आचार्य संजय सिंह चंदन ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशेष अतिथि के रूप मे  बी. सी. सी. एल के जन संपर्क विभाग  व राज भाषा के प्रमुख अधिकारी उदय वीर सिंह उपस्थित थे।  बेहतरीन संचालन युवा लोकप्रिय गज़लकार अनंत महेंद्र ने किया ।  सरस्वती वंदना से लोकप्रिय साहित्यकारा डॉ. संगीता नाथ ने किया, सभी कवियों ने अपनी धमाकेदार ग़ज़ल और काव्य से शमा बांधे रख।अन्य कवि व गज़लकारों मे मुख्य अतिथि राज पाल यादव  ' राज ' जी,प्रमिला श्री तिवारी, डॉ.संगीता नाथ, खोरठा कवि विश्वजीत विश्वकिरण, उदय वीर सिंह, स्नेह प्रभा पांडेय , युवा ओज कवि तुषार, आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' , युवा गज़लकार अनंत महेंद्र, ग़ज़लकारा प्रीति कर्ण , शालिनी झा,सरिता पांडेय, भोजपुरी कवयित्री सुमन मिश्रा, बांग्ला कवयित्री नीरजा पप्पी,  निशा नयनआदि ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से श्रोताओं को बांधे रखा। धन्यवाद ज्ञापन डॉ संगीता नाथ ने किया। 
  
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क