Date: 06/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कम लागत और अधिक गुणवत्ता युक्त फसल उत्पादन प्राकृतिक खेती में हीं संभव 
 

6/4/2025 5:15:03 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : प्राकृतिक खेती में कम लागत और अधिक गुणवत्ता युक्त फसल उत्पादन होता है।  विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक 04 जून 2025, को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), धनबाद की टीम विभिन्न गांवों में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह कार्यक्रम विभिन्न गांव गोरगा, चुतियारो, कुर्ची, नारोडीह, महुबाबी (गोविंदपुर प्रखंड) एवं मोहापुर ( बलियापुर  प्रखंड) में आयोजित की गई।  जिसमें कुल 670 में स्थानीय कृषक ,महिला कृषक मसहित मुखिया, बीटीएम एटीएम, बीएओ के साथ  श्यामल सरकार आदि उपस्थित हुए। वरीय कृषि वैज्ञानिक व प्रभारी डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में डॉ. देवकांत प्रसाद एवं डॉ. सीमा सिंह तथा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची से डॉ विरेन्द्र कुमार, डॉ  भूपेंद्र कुमार,आईसीएआर रांची से डॉ सूर्य कांत मानीक और डॉ  कनका , रमन कुमार श्रीवास्तव दो विशेषज्ञ टीम ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, उन्नत बीज चयन, जल संरक्षण तकनीक, ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधिकरण, पशुपालन, मशरूम उत्पादन और सब्जी खेती व मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।यहां उपस्थित विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि वर्तमान जलवायु परिवर्तन की स्थिति में पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को जोड़कर वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, और आत्मा योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि किसान लाभ उठा सकें। किसानों ने वैज्ञानिकों से फसल संबंधी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान किया गया।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क