Date: 25/06/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरायकेला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, कार्यालय में मचा हड़कंप

6/25/2025 12:35:09 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited  By- Vikash
 
Jamshedpur  : उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के एक-एक विभागों का निरीक्षण करते हुए कुछ त्रुटियां पाई और इसके निराकरण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि जो भी कमियां पाई गई हैं जल्द ही उसमें सुधार नजर आएगा। उन्होंने प्रखंड कार्यालय प्रांगण में लगे हाई मास् लाइट, नवनिर्मित गोदाम, अनाज गोदाम आदि का भी निरीक्षण किया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट