Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
थाना के मुंशी ने ASI को पीट-पीटकर किया बेहोश, थाना में मचा बवाल
6/30/2025 4:31:55 PM IST
7543
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Ranchi :
झारखंड के रांची में एएसआई और थाने के मुंशी के बीच मारपीट हो गई। एएसआई का आरोप है कि थाने के मुंशी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर मारपीट की। दोनों के बीच रथ मेले से चोरी और छिनतई के आरोप में गिरफ्तार लोगों को छोड़े जाने को लेकर विवाद हुआ। 6 चोरों को छोड़ने पर बवाल मच गया। इसी विवाद में हंगामा खड़ा हो गया। जहां ये मामला एसएसपी तक पहुंच गया।
धुर्वा थाना में एएसआई सुदीन रविदास और थाने के मुंशी उदय शंकर यादव के बीच मारपीट हुई। ASI सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि धुर्वा थाने के मुंशी उदय शंकर यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।
पीड़ित एएसआई ने बताया कि 27 जून को रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक रथ मेला का आयोजन किया गया था। इसी मेले से चोरी और छिनतई करने के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें धुर्वा थाना में बंद किया गया था। सभी संदिग्धों को जेल में बंद करने के बाद एएसआई सुदीन रविदास ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट गए थे। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर लौटे तो उन्होंने देखा कि 12 में से आधे यानी 6 आरोपियों को थाना से बगैर किसी कारण बताएं मुंशी उदय शंकर यादव ने छोड़ दिया था।
इसी को लेकर एएसआई और मुंशी के बीच विवाद शुरू हुआ था। जब ASI ने उदय शंकर यादव से इसको लेकर सवाल किया तो वह आग बबूला हो गए और पुलिस पदाधिकारी एएसआई सुदीन रविदास के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एएसआई बेहोश हो गए। हालांकि थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और मामले को किसी तरह शांत कराया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची
#
गैरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बाइक और स्कूटी हुई जलकर क्षतिग्रस्त
#
नए वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार के साथ सुहागिन महिलाओ ने वट सावित्री की पूजा