Date: 12/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेरेंट्स के सह पर छात्राएं बेकाबू न प्रशासन का डर है ,ना हीं फिक्र है अपमान की
6/30/2025 5:41:06 PM IST
7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gya jee :
गया जी के फतेहपुर प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल में टेस्ट परीक्षा चल रही है। लेकिन परीक्षा हॉल में कॉपी-कलम छोड़ कर रील बनाने की होड़ मची है। कोई फूहड़ गाने पर पोज दे रही है, तो कोई बेंच पर चढ़ कर डांस मूव दिखा रही है। रील भी ऐसे-वैसे नहीं है। बिल्कुल चुस्कियां लेने वाली। स्कूल छात्राओं की रील इंस्टाग्राम पर 22 लाख से ज्यादा व्यू बटोर चुकी है। टीचर लाख मना कर रहे हैं। नोटिस चिपकवा दिए गए। लेकिन, बच्चियां मानने को तैयार नहीं है। मनाही के बावजूद स्कूल में हर दिन मोबाइल ,स्मार्टफोन लेकर परीक्षा हॉल में चली आ रही हैं। जानकारी मिलने के बाद जब लड़की के पेरेंट्स स्कूल में आ पहुंचे टीचर भी नाराज हैं, लेकिन डर के मारे कुछ कर नहीं पा रहे। सख्ती की कोशिश हुई, तो रील बनाने वाली लड़की के पेरेंट्स स्कूल में आ पहुंचे। पहले प्रिंसिपल से विनती की , फिर उल्टे धमकी दे डाली। प्रिंसिपल ने बच्ची को समझाकर मामला निपटाया, रील डिलीट करने को कहा गया। लेकिन, लड़की ने रील डिलीट नहीं की। इसी बीच अगले दिन एक और लड़की की रील वायरल हो गई। फतेहपुर में यह मामला हॉट टॉक बन गया है। चौराहे से चाय दुकानों तक हर जगह बस यही चर्चा है। अधेड़ भी तंज कस रहे हैं कि देखो, क्या दिन आ गए है। स्कूल के प्रिंसिपल उमेश कुमार ने कहा कि हमने नोटिस निकाला है। कई बार समझाया है। चेतावनी भी दी है। हजारों बार कहा कि स्मार्ट फोन स्कूल में लेकर मत आओ। अगर लाना मजबूरी ही है तो की-पैड वाला फोन लाओ। लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं है। स्कूल प्रबंधन असहाय दिख रहा है, तो छात्राओं में बेकाबू होना सोशल मीडिया का नशा दिख रहा है। अब प्रशासन या शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा या नहीं यह तो आने वाले समय बताएगा । लेकिन फिल्हाल फतेहपुर की रील गर्ल्स गैंग का वीडियो वायरल हो रहा है।
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भूत बंगला के पोस्टर ने फैंस को किया एक्साइटेड, फैंस ने कहा असली भूल भुलैया
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
फिनलैंड में छाया Dhurandhar ,राष्ट्रपति ने देखी फिल्म, कहा...
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका
#
Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मेकर्स ने फैंस के लिए पेड प्रिव्यू शोज किया प्लान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
छत्तीसगढ़ के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का भोजपुर के नहर में मिला शव , क्षेत्र में फैली सनसनी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
पूर्व भाजपा नेता राजकुमार श्रीवास्तव ने भाजपा नेता नीरज सिंह पर कसा तंज। कहा ...