Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छत्तीसगढ़ के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का भोजपुर के नहर में मिला शव , क्षेत्र में फैली सनसनी ,जाँच में जुटी पुलिस
1/31/2026 11:57:33 AM IST
115
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
:भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव और पलिया गांव के बीच कल देर रात एक युवक का शव नहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान किनु डिहरी गांव, वार्ड संख्या-8 निवासी 40 वर्षीय अजय सिंह, पिता स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।परिजनों के अनुसार मृतक अजय सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी रीना देवी, 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी और 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी है। मृतक की ससुराल भगवतीपुर में है। परिजनों ने बताया कि कल शाम करीब 4 बजे अजय सिंह घर से नगरी बाजार जाने के लिए निकले थे। शाम 7 बजे पत्नी से अंतिम बार बात हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि वे सब्जी लेकर लौट रहे हैं। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वे लापता हो गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नगरांव–पलिया के बीच नहर में उनका शव देखा। मौके से बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए, जिससे गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक छत्तीसगढ़ में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। युवक 20 दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आया था परिजनों का कहना है कि मृतक या उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निर्दयी पिता ने दूधमुंही बच्ची को पटक कर मारा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
#
तीन साल के बच्चे की मौत का मामला गरमाया,कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज दिखे परिजन
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस