Date: 07/07/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस अधीक्षक ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया, मुहर्रम की तैयारी...

7/6/2025 2:59:00 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Aara : मुहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने रविवार को  पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, जुलूस मार्गों एवं धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। इस क्रम में वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की तैनाती एवं तत्परता की भी समीक्षा की गई।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट