Date: 10/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आ भा वि प का 77 वां स्थापना दिवस पर संगोष्ठी में बताई गई संगठन का महत्व 

7/9/2025 7:50:07 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् 77 वां स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बलियापुर अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह थें। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता प्रवीण सिंह के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष ने परिषद के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा विद्यार्थी कल का नहीं , आज का नागरिक है। साथ ही मुख्य वक्ता प्रवीण ने 2047 में भारत के विकाश के भूमिका के विषय में विस्तार से बताया। प्रदेश सह मंत्री अंशु ने 2047 में परिषद की योजना एवं युवाओं के विकाश में परिषद की भूमिका के विषय में बताया मुख्य वक्ता अंचल अधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा ----
                 मिस्त्र रोमा, सब मिट गए जहाँ से,
                  बाकी मगर है अब तक नामों निशा हमारा
                  कुछ बात है कि हस्ती मिटटी नही हमारी 
                 सदियों रहा है दुश्मना, दौर ए जमां हमारा
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्षा मौसमी पॉल प्रदेश सह मंत्री अंशुज, विभाग संयोजक सुधांशु प्रसाद  विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री कृष्णा, प्रदेश कार्यकारणी प्रियंका गोराई, महानगर अध्यक्ष, सुजित प्रसाद , जिला सदस्याता संयोजक विक्की ठाकुर, महानगर सह मंत्री जयेश राठौर, विटू मंडल, महानगर  संयोजक योगेन्द्र त्रिवेदी, खेलों प्रमुख सुनील, जिला ग्रामीण संयोजक अनुभव मधु,पुतुल,खुशबू,पूजा,निशा,रानू,श्रेया, सरस्वती,साक्षी,मुनमुन,लक्ष्मी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क