Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
निगरानी विभाग ने डीएसपी के आवास पर मारे छापे, पुलिस फोर्स तैनात
7/10/2025 1:18:22 PM IST
7565
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh
Patna :
बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए निगरानी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना और खगड़िया में छापेमारी की है. जिस पुलिस अधिकारी के आवास पर छापे मारे गए हैं, वह मद्यनिषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. आय से अधिक संपति का जुड़ा मामला बताया जा रहा है. भ्रष्ट अधिकारी पर शिकंजा: बुधवार की सुबह पटना मद्यनिषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात डीएसपी अभय यादव के घर पर निगरानी की टीम ने दबिश दी है. 11 बजे से ही उनके दोनों आवासों पर छापेमारी चल रही है. किसी को भी डीएसपी के घर आने-जाने की इजाजत नहीं है. छापेमारी को देखते हुए आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात हैं.
शहर के चित्रगुप्त नगर के कृष्णानगर मोहल्ले में डीएसपी अभय कुमार यादव का आवास है. दो घंटे से अधिक समय से निगरानी विभाग की टीम की ओर से छापेमारी जारी है. वहां बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती है.डीएसपी के पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि डीएसपी अभय यादव के खिलाफ मामला दर्ज करके यह कार्रवाई की है. विजिलेंस कोर्ट पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद निगरानी टीम ने उनके दोनों ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. मामला भ्रष्टाचार या अनियमित संपत्ति जमा करने से जुड़ा हो सकता है. हालांकि अभी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.
अभय कुमार यादव मूल रूप से खगड़िया जिले के कृष्णापुरी मोहल्ले के निवासी हैं. वह वर्तमान में डीएसपी पद पर तैनात हैं. उनके खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने धारा 13(1)(बी) और 13(2) सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और सबूतों की जांच की जाएगी. वहीं अगर आरोप साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है. निगरानी विभाग की यह कार्रवाई बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है.
1994 बैच में बने थे दारोगा:
आपको याद दिलाएं कि अभय यादव जब लखीसराय के कजरा में दारोगा के रूप में पदस्थापित थे, तब उनका नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था. हालांकि काफी मशक्कत के बाद उनको छुड़ाया गया था. अभय यादव 1994 बैच में दारोगा बने थे.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार