Date: 24/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अ भा वि प के 77 वे स्थापना दिवस पर एस.बी कॉलेज में रक्तदान शिविर
7/12/2025 4:05:12 PM IST
7501
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by : umesh tiwary
Ara :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एस.बी कॉलेज इकाई ने आज कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत संगठन के दक्षिण बिहार के प्रांत मंत्री सुमित सिंह, राज्य वि.वि कार्य संयोजक राज पांडेय , शोध कार्य प्रमुख चंदन तिवारी,संगठन के जिला संयोजक अनूप सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव विभा कुमारी,कॉलेज अध्यक्ष निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित वं स्वामी विवेकानंद और मां शारदे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके की। आज परिषद में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर इसलिए खास है क्योंकि लगभग सभी युवा पहली बार रक्तदान दे रहे हैं। तो इससे महान और संतोषजनक क्षण किसी के जीवन में कोई नहीं हो सकता।वही राज पांडेय ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष निशांत कुमार ने अध्यक्षता तथा संचालन नगर सह मंत्री राहुल कुमार ने की। रक्तदान करने में भूषण सिंह,अमित रंजन,कृष्ण शर्मा,अमन पांडे,सनी कुमार,विंध्याचल कुमार,इंद्रजीत कुमार,राजकुमार,सुशील सिंह,हर्षित उपाध्याय,मृगांक सावंत,सतीश दुबे ज्ञान प्रकाश,रितेश उपाध्याय,उज्जवल तिवारी संहिता में कईयों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आदित्य सिंह,निखिल,राहुल,हर्ष राज मंगलम,हैपी,रोहित,सचिन किशन,कल्पना कुमारी,विक्रांत ओझा,मंदीप आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मिहिजाम में हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान, आमजनों के बीच वितरित की गई बुकलेट
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
#
मरीजों के हित में सख्त नियम, इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ एक अटेंडेंट को प्रवेश
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: फैंसी नंबर प्लेट पर कार्रवाई, अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
#
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की घटना पर व्यक्त की गहरी चिंता ,BCCL के सीएमडी और धनबाद डीसी से फोन पर की बात ,कहा ...
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
"केंदुआ बंद से थमा कारोबार: 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज"
#
डिंपल यादव का AAP सांसदों पर हमला, कहा- गद्दार हैं राघव चड्ढा और...