Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मिहिजाम में हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान, आमजनों के बीच वितरित की गई बुकलेट

6/23/2026 12:12:18 PM IST

346
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सत्यमेव जयते फाउंडेशन द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए जामताड़ा जिला प्रशासन के जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त बुकलेट 'ड्रग्स के कुचक्र को तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो' का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव राजेन्द्र शर्मा ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को विशेष रूप से नशे की लत से बचने की आवश्यकता है। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है या इससे छुटकारा पाना चाहता है, तो वह टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकता है। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सत्यमेव जयते फाउंडेशन लगातार लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........