Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
6/13/2026 5:32:53 PM IST
177
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। गंभीर संक्रामक रोगों से निपटने की तैयारी के तहत अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं, वहीं आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में इबोला वायरस से संभावित संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड और बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जीवनरक्षक दवाएं, मास्क, ग्लव्स तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का भी इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों को इबोला वायरस की पहचान, बचाव और उपचार से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक इबोला वायरस का कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद राज्य सरकार की एडवाइजरी के तहत सभी अस्पताल अधीक्षकों, उपाधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। यदि किसी मरीज में संदिग्ध लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अफ्रीकी देशों और इबोला प्रभावित क्षेत्रों से लौटने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने को भी कहा है। ऐसे लोगों की यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें क्वारंटाइन कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार इबोला वायरस के शुरुआती लक्षणों में अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गंभीर सिरदर्द तथा गले में खराश शामिल हैं। वहीं गंभीर स्थिति में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, शरीर में पानी की कमी, नाक या मसूड़ों से रक्तस्राव तथा लीवर और किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। फिलहाल सदर अस्पताल से लेकर सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
#
पूर्व सांसद के घर से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद, 1 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
हर्षोउल्लास
के साथ मनाया गया बैसाखी उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम ने जीता लोगो का दिल
#
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे त्रिपुरा, भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा