Date: 17/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता फैलाना नहीं नियंत्रण भी

7/16/2025 7:22:42 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य न केवल बढ़ती जनसंख्या और समाज, राष्ट्र और पर्यावरण पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना है।  बल्कि इसे नियंत्रित करने के लिए जनता को शिक्षित करना भी है।  विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम सदर अस्पताल धनबाद में परिवार स्वास्थय मेला 2025 के रूप में मनाया जा रहा है।  इस कार्यक्रम की अवधि एक पखवारा, 11 जुलाई से 24 जुलाई तक का है। जिसमे परिवार नियोजन की सारी विधियां चाहे वह स्थायी हो या अस्थायी इच्छुक परिवार को दी जाती है। इसके आलावे वैसे सारे परिवार जो इलाज हेतु अस्पताल में मौजूद है उनको बच्चो से सम्बंधित टिका , बच्चो में अंतराल और परिवार नियोजन  की जानकारियां भी दी जाती हैं।
 
 
विकाश कुमार कोयलांचल लाइव डेस्क