Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोडरमा के अभिषेक ने 2nd SGFAI नेशनल में जीता गोल्ड, अब नेपाल में दिखाएंगे दम
7/22/2025 5:38:53 PM IST
7486
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Koderma :
झुमरी तिलैया के बिशनपुर रोड, वार्ड संख्या 1 निवासी दीपक सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने कोडरमा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अभिषेक ने दिल्ली में आयोजित 2nd स्कूल गेम्स फेडरेशन एक्टिविटी ऑफ इंडिया (SGFAI) नेशनल चैंपियनशिप में गोला फेंक (शॉट पुट) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 15 जुलाई को दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिंधु बॉर्डर में आयोजित हुई थी। अंडर-17 कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए अभिषेक ने दमदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। उनकी इस जीत के साथ ही अब उनका चयन नेपाल के पोखरा में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल SGFAI चैंपियनशिप के लिए हो गया है। अभिषेक इस समय कक्षा 12वीं के छात्र हैं और उन्होंने झुमरी तिलैया के ग्रिजली विद्यापीठ से ही शॉट पुट की बुनियादी प्रशिक्षण ली। जिला स्तर पर सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनका चयन SGFAI नेशनल के लिए हुआ, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया।
ओलंपिक में खेलने का सपना
अभिषेक का सपना है कि वे भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक खेलों में करें और वहां भी देश के लिए मेडल जीतें। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है। पिता दीपक सिंह, माता शालिनी सिंह और दादा जयप्रकाश सिंह ने कहा कि परिवार की ओर से अभिषेक को हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा। दादा जयप्रकाश सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है कि जैसे बिहार में मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाती है, वैसे ही झारखंड सरकार भी खिलाड़ियों के लिए ठोस नीति बनाए, ताकि राज्य के होनहार खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिल सके। कोडरमा के लाल अभिषेक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई दी है।
कोडरमा से कोयलांचल लाइव के लिए मनीष राज सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....