Date: 10/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सृजन वर्ष 2025 के तहत कांग्रेसियों ने लिया जन जन तक पहुंचने का संकल्प

7/22/2025 6:23:01 PM IST

68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : धनबाद ब्लेसिंग हाल में आयोजित संगठन सृजन वर्ष 2025 के अंतर्गत धनबाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद ने कहा की कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। कांग्रेस का संकल्प है हर गांव हर टोला और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है।  जब कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत होगी तो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। मंडल कांग्रेस कमिटी के 12 पदाधिकारीगण होगें, जिसमे 2  उपाध्यक्ष और 9 महासचिव होगें अध्यक्ष सहित 12 पदाधिकारी बनाए जाएगें। यह  पंचायत और बूथ क्षेत्र से चयन होंगें जो प्रखंड में प्रवेक्षक बनाए गए हैं वो प्रखंड अध्यक्ष, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर संगठन सृजन का काम करेगें। तत्पश्चात मंडल कमिटी का चयन पंचायत से चयन कर बनाए जायगें। मंडल कमिटी के पदाधिकारीगण अपने अपने घरो पर कांग्रेस का झंडा लगाना सुनिश्चित करेगें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा भारतीय जनता पार्टी अब वोट बंदी कर चुनाव जीतने का षडयंत्र कर रही है एस टी, एसी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोट को चुनाव आयोग से मिलकर डिलीट करवा का प्रयास कर रही है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करना है 15 अगस्त 2025 तक मंडल और पंचायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य है इसमे सिर्फ कागज पर नही पंचायत में रात्री विश्राम करना है इसकी मानीटरिंग जिला प्रवेक्षक और संबंधित जिला के जिलाध्यक्ष करगें। झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे ने कहा कि धनबाद जिला के सभी विधानसभा में संगठन को सशक्त,मजबूत और धारदार बनाने के साथ साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जुटजाने की दरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो तथा संचालन धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। मौके पर  कांग्रेस सचिव सह-प्रभारी  बेला प्रसाद, कमलेश ,नगर निगम के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे, चिरकुंडा नगर परिषद के पर्यवेक्षक अनुपमा सिंह,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, प्रदेश  पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख व जयप्रकाश भाई पटेल, के एन त्रिपाठी, बृजेंद्र प्रसाद सिंह , जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशीद राजा अंसारी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह सहित  कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, बोकारो जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के साथ सभी पदाधिकारी शामिल रहें। 
 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क 
 
 
: