Date: 26/07/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच ने डॉ. सागर त्रिपाठी को बनाया संस्था का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष 

7/24/2025 5:04:35 PM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच, ( पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था  ) मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार को दृष्टिगत रखकर  संस्था के निर्णय से दुनिया के मशहूर गज़ल सम्राट , ख्यातिलब्ध गज़लकार, शायर, मुशायाराकार  एवं जाने माने अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार  डॉ. सागर त्रिपाठी को संस्था का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन '  ने दी।  
डॉ. सागर त्रिपाठी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डॉ. संगीता नाथ, डॉ. नीरा प्रसाद, डॉ. अंजना सिन्हा ' सखी ' , डॉ. सुप्रिया शिखा, डॉ. शैलेश सिंह ' शौर्य , सरिता  सिंह, राजेश राय ( जिलाध्यक्ष - धनबाद) , अपर्णा सिंह, डॉ. सुशीला कुमारी, रवींद्र उपाध्याय, प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह, पत्रकार उमेश तिवारी, शिशिर कुमार, सोनी शर्मा, व सरिता पांडेय ने हार्दिक बधाई एवं 
शुभकामनाएं दी । 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क