Date: 10/08/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विभिन्न गतिविधियों ने बनाया विधायक राज सिन्हा को झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल का सचेतक
7/26/2025 4:47:30 PM IST
63
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
अपनी विभिन्न गतिविधियों की वजह से धनबाद के विधायक राज सिन्हा को झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का सचेतक नियुक्त किया गया है। आज इसकी धनबाद पहुंचते हीं पार्टी कार्यकर्ता व उनके समर्थकों में खुसी की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह शुभ सूचना रांची से प्राप्त हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों की भारी भीड़ जगजीवन नगर स्थित विधायक आवासीय कार्यालय पर उमड़ पड़ी। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा फूल-मालाओं से लादकर विधायक श्री सिन्हा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों – "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद", "जेपी नड्डा जिंदाबाद", "बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद", "राज सिन्हा जिंदाबाद" – के साथ उत्सव को और भी गरिमामय बना दिया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह अभिनंदन समारोह देर रात्रि तक चलता रहा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा आमजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। उपस्थित होने वाले प्रमुख लोगों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ,जिला उपाध्यक्ष: महेश पासवान, विष्णु त्रिपाठी,अजय निषाद,जिला मंत्री: नरेंद्र त्रिवेदी, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रीता यादव,
भाजयुमो जिला अध्यक्ष: नित्यानंद मंडल,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष: विभा रानी सिंह,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष: रामजीत भुइयाँ
ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष:पुरुषोत्तम रंजन,इसके अतिरिक्त अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं नागरिकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
क्या कहा विधायक राज सिन्हा ने :
“यह दायित्व मेरे लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, अपितु उत्तरदायित्व का प्रतीक है।मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, धनबाद की जनता तथा मेरे सहयोगी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। मैं सदैव भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, अनुशासन एवं संगठनात्मक मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहकर कार्य करता रहूँगा।”
मौके पर विधायक श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कर्मवीर सिंह, संतोष बी.एल. एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रति विशेष धन्यवाद
ज्ञापित किया।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत को ले जबरा फैंन ने भगवान भोले का उठाया कांवर
#
गया जी कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की स्वागत समारोह सह समिति की बैठक में समर्पित कार्यकर्ता हुए सम्मानित
#
हर्षोल्लास व धूमधाम से मनी डॉ. प्रेम कुमार का 70 वां जन्मोत्सव
#
शुभेंदु पर हमला सीधे लोकतंत्र पर हमला : दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगी राज्य स्तरीय आंदोलन
#
आदिवासियों सहित पूरे झारखंड की पहचान रहे दिशोम गुरू शिबू सोरेन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सुंदरनगर रेलवे फाटक के सामने अवैध रूप से बसें लोगों के घरों पर चली बुलडोजर
#
नीट के रिजल्ट में राजकमल के दो विद्यार्थियों ने पायी जोरदार सफलता
#
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
#
की गई माता की पूजा अर्चना, विधायक सरयू राय रहे मुख्य अतिथि
#
मेमको मोड़ नालंदा कॉटेज में बढ़ गया है आवारा कुत्तों का आतंक