Date: 12/08/2025 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
AQIS की मुख्य कर्ता-धर्ता शमा परवीन महिला आतंकी को एटीएस ने कर्नाटक से धर दबोचा
7/30/2025 4:02:09 PM IST
86
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
मात्र 30 साल की अल कायदा की महिला आतंकी शमा परवीन को खतरनाक तरीके से रेडिक्लाइज किया जा चुका है. शमा परवीन झारखंड की रहने वाली है। उसे गुजरात ATS ने मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। शमा पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये सीधे संपर्क में थी और चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी। शमा परवीन को भारत में AQIS (Al-Qaeda in the Indian subcontinent) का मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है।सूत्रों ने बताया कि शमा परवीन कथित तौर पर पूरे मॉड्यूल को चला रही थी। शमा कर्नाटक में पूरे मॉड्यूल को खुद हैंडल कर रही थी।
बुरका पहने हुए शमा परवीन महिला आतंकी :
इस वक्त गुजरात एटीएस ने शमा परवीन की एक मात्र फोटो जारी की है। इसमें शमा परवीन बुरका पहने हुए है और मात्र उसका चेहरा दिख रहा है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात पुलिस ने ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे पूछताछ के आधार पर इस महिला आतंकी को एटीएस ने कर्नाटक से दबोचा है। रिपोर्ट के अनुसार गुजरात एटीएस के अनुसार शमा परवीन नाम की ये महिला आतंकी पाकिस्तान के टेरर आकाओं से सीधे संपर्क में थी. ये आतंकी पांच टेरर मॉड्यूल पर काम कर रहे थे। एटीएस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से शमा परवीन के पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा हुआ है।
इंस्टाग्राम के जरिये ब्रेनवॉश :
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने शमा परवीन की गिरफ्तारी पर कहा कि 22 जुलाई को पकड़े गए आतंकी एक इंस्टा अकाउंट के संपर्क में थे। इनके तीन और अकाउंट पर कनेक्शन थे. इस अकाउंट के काफी फॉलोअर्स थे। बेंगलुरु से शमा परवीन इस अकाउंट को चला रही थी। इस अकाउंट के जरिये लड़कों को ब्रेनवॉश कर उन्हें रेडिक्लाइज किया जाता था। इनका मकसद भारत में मजहबी आधार पर हिंसा फैलाना था।
डीआईजी सुनील जोशी ने कहा कि कर्नाटक की स्थानीय पुलिस की मदद से शमा परवीन को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया गया है। उन्होंने कहा कि शमा काफी पाकिस्तानी लोगों से संपर्क में थी। इसके अलावा उशका दूसरे देशों के लोगों के साथ भी संपर्क था। जिसकी जांच चल रही है।
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि परवीन बेहद रेडक्लाइज है। यानी कि उसे खतरनाक तरीके से ब्रेनवॉश किया गया है। शमा परवीन फिलहाल बंगलौर में रह रही थी.। इसका सोशल मीडिया अकाउंट लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे एजेंसियों को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
चार संदिग्धों की गिरफ्तारी से जुड़ा लिंक :
बता दें कि शमा परवीन की गिरफ्तारी का कनेक्शन हाल में देश में गिरफ्तार चार हाई प्रोफाइल आतंकियों से जुड़ा हुआ है। शमा परवीन की गिरफ्तारी 23 जुलाई को हुई कई गिरफ्तारियों के बाद हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने 20 से 25 साल की उम्र के चार संदिग्ध आतंकियों को गुजरात, दिल्ली और नोएडा से हिरासत में लिया गया था। इनके नाम मोहम्मद फरदीन, सैफुल्लाह कुरैशी, जीशान अली और मोहम्मद फैक के रूप में हुई थी। ये चारों आतंकी भी AQIS से जुड़े हैं।
अधिकारियों का दावा है कि ये संदिग्ध कथित तौर पर एक सोशल मीडिया ऐप के ज़रिए एक-दूसरे के संपर्क में थे और कथित तौर पर उन्हें पूरे भारत में हाई-प्रोफाइल टारगेट दिए गए थे। इनसे मिले इनपुट के आधार पर ही शमा परवीन को अरेस्ट किया गया है।
अधिकारियों का दावा है कि इस ग्रुप का सीमा पार संबंध थे और वे भारत के बाहर अपने आकाओं के संपर्क में थे :
एटीएस अधिकारियों के अनुसार दहशतगर्दों का ये मॉड्यूल किसी स्थान या व्यक्ति को निशाना बनाने के अलावा लोगों को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने के मकसद से भी काम कर रहा था। ये लोग सोशल मीडिया के जरिये लोगों को ब्रेनवॉश करते थे और भारत में शरिया नियम लागू करने की चर्चा करते थे, लोकतंत्र खत्म करने और भड़काऊ संदेशों के ज़रिए लड़कों को उकसाते थे।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस प्रेस वार्ता : लोहे का पाइप की चोरी मामले में 6 लोगो को पुलिस ने भेजा जेल
#
मोटेसन मद में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी प्रमोद चढ़ा निगरानी विभाग के हत्थें
#
बंदआवास की ताला तोड़ सम्पति ले चोर हुए उड़नछू , सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
#
व्यवसायी के दो ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, आयकर की टीम तलाशी और जांच में जुटी
#
राजस्व कर्मचारी घुस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, जांच जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई जामताड़ा में हूल दिवस, प्रशासन की भी रही अहम भूमिका
#
झारखंड मुख्य सचिव ने किया मुनिडीह कोलियरी में अंडरग्राउंड माइनिंग का भ्रमण
#
कांवर की बेहतरीन सजावट देखनी है तो पहुंचे मुंगेर की कच्ची कांवरिया पथ
#
राजस्व कर्मचारी घुस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, जांच जारी
#
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग"