Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रांची में 8वीं क्लास की बच्ची बनी मां, सदर अस्पताल में हुआ रेप का खुलासा
7/30/2025 6:01:09 PM IST
7495
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
नीचता की हद हो गई। रांची के सदर अस्पताल में एक 14 वर्षीय अविवाहित नाबालिग रांची में 8 वीं क्लास की बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद किशोरी ने गांव के एक लड़के द्वारा महीनों पहले किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि स्कूल से लौटते समय युवक ने उसे अकेला पाकर गांव के एक लड़के ने दुष्कर्म किया और धमकी दी थी। घरवालों को जानकारी होने पर भी उन्होंने लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की । नाबालिग का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद सदर अस्पताल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद रांची के लोअर बाजार थाने की पुलिस ने किशोरी के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर मामला गुमला के बसिया थाने को सौंप दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि गांव में स्कूल से लौटते वक्त एक युवक ने सुनसान जगह पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उसने किसी को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। लगभग पांच महीने बाद पीड़िता के शरीर में परिवर्तन को देखने को मिला तो घरवालों ने चिकित्सक से उसकी जांच करवाई। इसके बाद पीड़िता ने घर वालों को घटना की पूरी जानकारी दी। घरवाले भी लोकलाज के डर से चुप रहे।
गर्भपात कराने पर था जान का खतरा :
पांच महीने के बाद गर्भपात कराने से जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। इस कारण उन्होंने नाबालिग बेटी का प्रसव कराने का निर्णय लिया और घर से दूर रांची आकर सदर अस्पताल में प्रसव कराया। किशोरी के माता-पिता ने बताया कि डर और लोकलाज के कारण उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी गर्भावस्था की जानकारी होने के बाद भी इसकी शिकायत नहीं की। सदर अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि नाबालिग ने पूरे नौ माह के बाद बच्चे को जन्म दिया है।
संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
फिलहाल बच्चा ठीक है और जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी उपचार व स्वास्थ्य सुरक्षा के उपाए किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कई स्वंयसेवी संगठन भी बच्ची के साथ आए हैं और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल नवजात और पीडि़त नाबालिग डाक्टरों की निगरानी में है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार,गोली समेत कट्टा बरामद
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...
#
पूटकी में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
#
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
#
गैस सिलिंडर रिसाव होने से टिस्को कर्मी के घर में लगी आग ,लाखों का सामान जलकर हुआ राख
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग