Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जहानाबाद में डायरिया ने बरपाया कहर , बच्ची की मौत सहित दर्जनों हुए संक्रमित
8/1/2025 4:46:43 PM IST
7525
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद जिला के काको बाजार के कई मोहल्लों में डायरिया लगातार कहर बरपा रहा है । इलाके में डायरिया ने महामारी का रूप लेता जा रहा है। अब तक तीन दर्जन लोग इस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं जबकि एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत भी हो गयी है। बैरिया जैसे खतरनाक बीमारी का कहर लगातार बढ़ने के बाद पटना से विशेष टीम को जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। जहां विशेष टीम के द्वारा डायरिया पीड़ित लोगों की जांच की जा रही है । डायरिया पीड़ित लोगों के खून ,पेशाब एवं पैखाना की जांच की जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि कई लोग डायरिया से पीड़ित अच्छे होकर घर भी चले गए हैं। कई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पटना से विशेष टीम पहुंचकर सभी डायरिया पीड़ितों की जांच करने में जुटे हुए हैं। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। काको नगर पंचायत के कुरैशी मोहल्ला, मुसहरी, कोइरी टोला, पासवान टोली और दुर्गास्थान के आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में हैं। कई मरीजों को काको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि दर्जनों मरीजों का इलाज सदर अस्पताल एवं निजी क्लीनिकों में चल रहा है। लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम के साथ सिविल सर्जन सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचे और दरियापुर मरीजों का हाल-चाल लिया। जहां पेट दर्द और उल्टी-दस्त से परेशान लोगो को विशेष टीम को पूरी जानकारी दी जबकि अन्य लोगों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया है। बीमार लोगो मे महिला,बच्चे एवं पुरुष शामिल हैं। डायरिया पीड़ित मरीज के परिजन ने बताया कि पिछले पॉंच दिनों से गांव में डायरिया फैला है। डायरिया के चपेट में आने से लगभग पांच मोहल्ले के लोग बीमार है। जिसमें एक तीन वर्षीय बच्ची प्रीति कुमारी की मौत भी हो गयी है। जबकि दर्जनों लोग अभी भी गंभीर है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि नल जल के टंकी में वर्षों से काफी गंदगी जमा है। जिसे कभी भी साफ नही कराया गया। कुछ दिनों से पानी सप्लाई बंद थी। गत सोमवार को नल का जल आते ही मोहल्ले के लोग पानी यूज करने लगे। पानी पीने के बाद अचानक कई लोगो को पेट दर्द और उल्टी जैसे समस्या होने लगी। देखते ही देखते आसपास के सभी लोग बीमार हो गए। पहले बीमार लोगो को काको पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां लोगो की हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है सिविल सर्जन ने बताया कि गांव में डायरिया का प्रकोप से बतीस लोग बीमार हुए है। एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है जो सस्पेक्टेड है। फिल्हाल बच्चा कई लोग सदर अस्पताल में भर्ती है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। सिविल सर्जन ने बताया कि दूषित पानी पीने और साफ सफाई नही होने की वजह से यहां डायरिया फैला है। पानी का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
#
मरीजों के हित में सख्त नियम, इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ एक अटेंडेंट को प्रवेश
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
सदर अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम