Date: 08/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
6/8/2026 2:32:35 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: निरसा क्षेत्र के आंखद्वारा में एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के निवासी विपुल मंडल ने बिहार के नवादा जिले की रहने वाली राहत प्रवीण के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया है। दोनों का कहना है कि उन्होंने यह फैसला अपनी इच्छा और आपसी सहमति से लिया है। इस विवाह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार विपुल मंडल और राहत प्रवीण की पहचान वर्ष 2023 में हुई थी। समय के साथ इंटरनेट पर दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। दोनों ने धर्म, जाति और सामाजिक बंधनों से ऊपर उठकर जीवनभर साथ रहने का निर्णय लिया। निरसा के आंखद्वारा में आयोजित विवाह समारोह हिंदू परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूरदान की रस्म भी निभाई। विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मीडिया से बातचीत में राहत प्रवीण और विपुल मंडल ने स्पष्ट किया कि यह विवाह किसी दबाव का परिणाम नहीं है। दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी स्वेच्छा से विवाह के बंधन में बंधे हैं। राहत प्रवीण ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह निर्णय लिया है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। नवदंपति ने बताया कि वे आगे का जीवन आपसी सम्मान, प्रेम और विश्वास के साथ बिताना चाहते हैं। इस विवाह को कई लोग सामाजिक सौहार्द और आपसी समझ का उदाहरण मान रहे हैं। वहीं यह विवाह क्षेत्र में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को लेकर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पानी टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
#
बारिश में डूबा कुमारधुबी रेल अंडरपास, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
#
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी, भागने के लिए की चेन पुलिंग, स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोचा
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
#
शरजील इमाम अपनी अंतरिम जमानत की अवधि पूरी, दिल्ली के लिए हुआ रवाना