Date: 06/08/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच, धनबाद ने दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
 

8/4/2025 4:20:52 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  झारखंड के दिग्गज आदिवासी नेता पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद , पूर्व मुख्य मंत्री, पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री दिशोम् गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन के निधन पर सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच, धनबाद ने आज शोक सभा आयोजित की। जिसमे जुटें तमाम सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा की अध्यक्षता संगठन के  जिलाध्यक्ष राजेश राय ने की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि  शिबू सोरेन झारखंड के दिग्गज आदिवासी नेता पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद , पूर्व मुख्य मंत्री, पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री दिशोम् गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई, शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश राय ने कहा देश ने एक समर्पित जन नेता, लोकप्रिय पूर्व मुख्य मंत्री, केंद्रीय पूर्व कोयला मंत्री शिबू सोरेन जी के निधन से आदिवासी समुदाय ही नहीं जन सामान्य की आवाज और झारखंड का मसीहा खो दिया है।  सभी ने दिवंगत नेता के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।  दो मिनट का मौन रखा। मौके पर अजय उपाध्याय , विद्युत प्रकाश, मुरली ठाकुर, रवींद्र उपाध्याय, एडवोकेट ब्रजेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, सुप्रियो घोष, निरंजन भगत आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क