Date: 06/08/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शिबू सोरेन को पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई,राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सहित कई दिग्गज नेताओ ने पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी दी श्रद्धांजलि 

8/5/2025 11:19:24 AM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Ranchi  :पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर आज झारखंड विधानसभा परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो जी , केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक गण, पूर्व सांसदगण ,पूर्व विधायकगण एवं विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों- कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहाँ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगण तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, शिबू सोरेन के निधन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम उनके योगदान को नहीं भूल सकते। शिबू सोरेन के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। अब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव निमरा के लिए निकला। 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट