Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CSK छोड़ने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी,आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड और खिलाड़ियों के बदलाव की खबरें
8/9/2025 12:58:04 PM IST
7481
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड और खिलाड़ियों के बदलाव की खबरें जोरों पर हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन. हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट से नाखुश हैं और उन्होंने ट्रेड या रिलीज की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन के चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने की अटकलें तेज हैं. इस बीच, अश्विन ने इन अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।
CSK छोड़ने पर क्या बोले अश्विन?
हाल ही में अश्विन की ओर से होस्ट किया जाने वाला यूट्यूब शो कुट्टी स्टोरीज विद ऐश का टीजर सामने आया है. इस बार अश्विन के साथ संजू सैमसन नजर आने वाले हैं. इस टीजर में अफवाहों पर बात करते हुए कहा, ‘मेरे पास आपसे पूछने के लिए बहुत से सवाल हैं. लेकिन उससे पहले मैंने सोचा, मैं सीधे खुद को ही ट्रेड कर लूं. मैं केरल में ही रुकने में खुश हूं. बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं. मुझे खुद कुछ नहीं पता. तो मैंने सोचा कि आपसे पूछ लूं. अगर मैं केरल में रह सकता हूं और आप चेन्नई वापस जा सकते हैं.’ अश्विन की इस बात पर संजू भी हंस पड़े, और
यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने भविष्य को लेकर असंतुष्ट हैं. पिछले सीजन वह चोट के चलते ज्यादा मैच भी नहीं खेले थे. हालांकि, उन्हें राजस्थान की टीम ने 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. दूसरी ओर, अश्विन को सीएसके ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था. उन्होंने 9 मैचों में केवल 7 विकेट लिए. अब ऐसी खबरें हैं कि अश्विन सीएसके छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में वापसी कर सकते हैं, जहां उन्होंने पहले शानदार प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं, अश्विन सीएसके अकादमी में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस की भूमिका भी छोड़ सकते हैं.
आईपीएल ट्रेड विंडो क्या है?
आईपीएल ट्रेड विंडो का मतलब है कि दो फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को एक-दूसरे से बदल सकती हैं. आईपीएल की ट्रेड विंडो हमेशा ही ऑक्शन से पहले ही सभी टीमों के लिए खुल जाती है. ट्रेडिंग विंडो सीजन खत्म होने के 7 दिन बाद से लेकर ऑक्शन के 7 दिन पहले तक खुली रहती है. अगर दो खिलाड़ियों को अलग-अलग सैलरी पर स्वैप किया जाता है तो ज्यादा कीमत वाले खिलाड़ी को खरीदने वाली टीम को अंतर की रकम देनी होती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....