Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर मिलेगा 11 रुपये का डिविडेंड, जल्दी करे आपको भी मिल सकता है इसका लाभ
8/11/2025 3:07:13 PM IST
7615
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi :
ICICI Bank अपने शेयरहोल्डरों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2024 25 के लिए 11 रुपये के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 12 अगस्त, 2025 है। मंगलवार, 12 अगस्त को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि मंगलवार को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा, अगर किसी निवेशक को आईसीआईसीआई बैंक के इस डिविडेंड का फायदा उठाना है तो उसके पास सिर्फ आज का ही दिन है।
30 अगस्त को होगा बैंक का 31वां AGM
सोमवार को बाजार बंद होने के बाद निवेशकों के पोर्टफोलियो में आईसीआईसीआई बैंक के जितने शेयर होंगे, उतने ही शेयरों पर उन्हें डिविडेंड मिलेगा। बताते चलें कि 19 अप्रैल को हुई बैंक की बोर्ड मीटिंग में 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 11 रुपये (550 प्रतिशत) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की गई थी। आईसीआईसीआई बैंक का 31वां AGM इसी महीने 30 तारीख को होनी है, जहां डिविडेंड के भुगतान पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान में कर रहे कारोबार
सोमवार, 11 अगस्त को सुबह 11.04 बजे आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 10.05 रुपये (0.70%) की गिरावट के साथ 1426.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज ट्रेडिंग के दौरान इस प्राइवेट बैंक के शेयर 1419.85 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 1431.95 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बताते चलें कि आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों का 52 वीक लो 1153.30 रुपये और 52 वीक हाई 1494.10 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, इस प्राइवेट बैंक का मौजूदा मार्केट कैप 10,17,840.07 करोड़ रुपये है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद
#
महिलाओं की खरीदारी के लिए नया ठिकाना, ‘आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम’ का भव्य शुभारंभ
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती