Date: 01/09/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

न नि क्षेत्र के वार्ड अध्यक्ष व परिषद वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति व चयन समिति की बैठक परिसदन अतिथि गृह में
 

8/23/2025 7:45:23 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : संगठन सृजन के तहत धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्ष एवं चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु चयन समिति की एक आवश्यक बैठक परिसदन अतिथि गृह में हुई। यह बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेशके निर्देशानुसार संगठन सृजन के तहत की गई।  बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम एव चिरकुंडा नगर वार्ड अध्यक्ष चयन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की । अजय दुबे ने कहा संगठन के मजबूती और प्रत्येक वार्ड के अध्यक्ष चयन में वैसे कार्यकर्ता को प्राथमिकता देनी है जो संगठन के प्रति समर्पित हैं और सेवा भाव से आम लोगों से जुड़े हैं । वहीं अनूपमा सिंह ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यकर्ता को आगे लाने पर अपना समर्थन देते हुए कहा कांग्रेस के प्रती समर्पित कार्यकर्ताओ को संगठन में ज़मीनी स्तर पर आगे लाना है।अजय दुबे ने कहा संगठन के मजबूती और प्रत्येक वार्ड के अध्यक्ष चयन में वैसे कार्यकर्ता को प्राथमिकता देनी है जो संगठन के प्रति समर्पित हैं और सेवा भाव से आम लोगों से जुड़े हैं । वहीं अनूपमा सिंह ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यकर्ता को आगे लाने पर अपना समर्थन देते हुए कहा कांग्रेस के प्रती समर्पित कार्यकर्ताओ को संगठन में ज़मीनी स्तर पर आगे लाना है।चयन समिति की बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संगठन हित में सभी मापदंड  को देखते हुए सर्वसम्मति यह प्रस्ताव लाया गया कि धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों का एक अलग-अलग बैठक कर सभी अध्यक्षों से मिलकर एवं आम कांग्रेस जनों से राय लेकर तथा पूर्ण निरीक्षण कर  स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जिससे संगठन को मजबूती पर बल मिलेगा एवं जो संगठन पर रुचि नहीं रखेगा उससे अभिलंब बदल दिया जाएगा। इस विषय पर धनबाद नगर निगम क्षेत्र एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के प्रस्तावित वार्ड अध्यक्षो बैठक जल्द बुलाई जाएगी।  जिसकी तिथि चयन समिति के अध्यक्ष विचार विमर्श के उपरांत  घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में चयन समिती के सदस्य बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कांग्रेस आलाकमान ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर संगठन सृजन अभियान चलाकर कांग्रेस को मजबूत धारदार बनाने का आह्वान किया है। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क