Date: 01/09/2025 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
“ हल जोतो-रोपा रोपो ” कार्यक्रम पर रोक आदिवासियों की स्मिता पर हमला : रघुवर दास
8/24/2025 4:36:38 PM IST
63
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
रांची में “ हल जोतो-रोपा रोपो ” कार्यक्रम पर झारखंड की हेमंत सरकार की रोक राज्य के आदिवासियों की परम्परा पर और उनकी स्मिता पर हमला है। जिसका परिणाम यहां भविष्य में होने वाले चुनाव में दिखेगा। यह कहना है झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास का। वह रविवार को धनबाद दौरे पर आये हुए थें और परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहें थें। इससे पहले वह यहां के एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आये हुए थें। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन झामुमो के सरकार में हीं मुख्यमंत्री थें वर्तमान राज्य सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए। चम्पाई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के चलाये कार्यक्रम में हीं भाग लेने आये थें जिनके पूर्व घोषित कार्यक्रम को रोक दिया गया। यह इंगित करता है कि झारखण्ड में कमजोर सरकार चल रही है। एक तरफ सरकार यह कहती है कि वह यहां जल जंगल ज़मीन की रक्षा करेगी। जबकि सत्ता में आने के बाद यह सरकार अपने हीं कहे के विपरीत दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जिस जमीन को लेकर संबंधित विवाद हुआ है उसी जमीन को लेकर वहां के किसानो के लिए इस आंदोलन का आह्वान किया था। गुरू जी शिबू सोरेन हमेशा से झारखंड के जल जंगल जमीन के हितैषी रहें हैं। आदिवासी नेता सूर्य हांसदा की मौत पर रघुवर दास ने गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस इसे एनकाउंटर बता रही है, लेकिन परिजनों के आरोपों से मामला संदिग्ध लगता है। उनका कहना था कि संथाल परगना में लंबे समय से पत्थर माफिया सक्रिय हैं और कई बार नेताओं को इनके खिलाफ आवाज उठाने पर निशाना बनाया गया है। ऐसे में सूर्य हांसदा की मौत के पीछे भी पत्थर माफियाओं का हाथ होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि 2019 में उनकी सरकार ने पेसा कानून की नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन मौजूदा सरकार अब तक इसे लागू नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि अब आदिवासी और जनजातीय समाज जाग चुका है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यह समाज सरकार को सबक सिखाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी बहनों-बेटियों की अस्मिता और पहचान तक की रक्षा नहीं कर पा रही है। ऐसे में जनता अब और चुप बैठने वाली नहीं है। मौके पर बड़ी संख्या में धनबाद के भाजपाई भी उपस्थित थें।
विकास कुमार कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड सरकार की शिक्षा से जुड़े तीन विधेयकों पर आइसा ने प्रेस वार्ता करके की संशोधन मांग
#
नहीं मिला मेरे पति को न्याय , यह न्यायलय नहीं अन्यायलय है ,अब जाउंगी सर्वोच्च न्यायालय
#
नेपाली मूल की बिहार में 3 लाख बहु समेत अन्य मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की नोटिस
#
धनबाद बार ऐसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित , राधेे श्याम गोस्वामी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार महासचिव बनें
#
भाजपा महिला मोर्चा के आक्रोश प्रदर्शन के दौरान ठनी, पुलिस ने की लाठी चार्ज, राफिया नाज घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अधिकारीयों के नाक के नीचे से हो रहा अवैध खनन, कानून को ताख में रखकर धड़ल्ले से चला रहे खदान
#
विशाखापत्तनम का समुद्र तट बनेगा गवाह,3 लाख से ज्यादा लोग करेंगे पीएम मोदी के साथ योगासन
#
भुवनेश्वर राजधानी दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन लूट कांड में रेल पुलिस ने की छापेमारी ,एक लैपटॉप,और 6 मोबाइल बरामद
#
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार वन भूमि की सटीक पहचान को लेकर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक
#
बेमिसाल रही आईआईटी आईएसएम के 45 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन