Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एशिया कप 2025: भारत ने साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब जीता, वर्ल्ड कप में एंट्री
9/8/2025 9:57:23 AM IST
7577
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Men’s Asia Cup Hockey 2025:
भारत एक बार फिर एशिय का चैंपियन बन गया है. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 साल के लंबे इंतजार के बाद मेंस हॉकी एशिया कप का खिताब जीत लिया. राजगीर में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को एकतरफा अंदाज में 4-1 से हरा दिया और इसके साथ ही चौथी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने FIH मेंस वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जो नीदरलैंड और बेल्जियम में खएला जाएगा।
बिहार के राजगीर में पहली बार खेले गए इस टूर्नामेंट में शुरू से ही टीम इंडिया को खिताब का दावेदार माना जा रहा था. कोच क्रेग फुल्टन की टीम ने इन दावों और उम्मीदों को सही साबित किया और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना खिताब जीत लिया. टीम इंडिया ने पूल स्टेज के अपने तीनों मैच जीते थे. फिर सुपर-4 में उसे 3 में से 2 मैच में जीत मिली थी. भारत को सिर्फ एक मैच में ड्रॉ से काम चलाना पड़ा था और ये मुकाबला कोरिया से ही हुआ था, जो 2-2 पर खत्म हुआ था।
पहले मिनट से ही आगे रही टीम इंडिया
रविवार 7 सितंबर को हुए इस फाइनल में टीम इंडिया ने बिल्कुल धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले मिनट में ही गोल दागकर 1-0 की बढ़त ले ली थी. टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गोल हासिल करने वाले सुखजीत ने टीम इंडिया का खाता खोला. हालांकि, दूसरे गोल के लिए टीम को लंबा इंतजार करना पड़ा और पहला हाफ खत्म होने से 2 मिनट पहले ही दिलप्रीत सिंह ने स्कोर को 2-0 कर टीम को राहत दिलाई.
टीम इंडिया इस मुकाबले में लगातार हावी होती रही लेकिन कोरियाई डिफेंस को भेदना इतना आसान भी नहीं था. यही कारण था कि तीसरा गोल आने में भी वक्त लग गया लेकिन 45वें मिनट में जब सफलता मिली तो एक बार फिर दिलप्रीत सिंह ने ही इसे अंजाम दिया. दिलप्रीत का ये मैच में दूसरा गोल था. फिर तो साउथ अफ्रीका की वापसी लगभग असंभव हो गई थी और 50वें मिनट में अमित रोहिदास के गोल ने रही-सही उम्मीदें भी खत्म कर दी. साउथ कोरिया ने 57वें मिनट में गोल तो किया लेकिन वो सिर्फ स्कोरलाइन में थोड़ा बदलाव करने लायक ही साबित हुआ।
चौथी बार चैंपियन, वर्ल्ड कप में भी एंट्री
अपना 9वां फाइनल खेल रही भारतीय टीम ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता. टीम इंडिया का पिछला खिताब 8 साल पहले 2017 में आया था. उससे ज्यादा खिताब अब सिर्फ साउथ कोरिया (5) के ही हैं. वहीं फाइनल में भारत ने साउथ कोरिया के खिलाफ अपने स्कोर को भी 2-2 कर लिया. इससे पहले दोनों देशों के बीच 3 फाइनल खेले गए थे, जिसमें 2 साउथ कोरिया ने और एक भारत ने जीता था. इतना ही नहीं, इस खिताबी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी सीधे क्वालिफाई कर लिया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई संपन्न, मतदान के लिए सुरक्षा के रहे पुख्ते इंतेज़ाम
#
सावन में आस्था की मिसाल: 60 वर्षीय महिला 28 वर्षों से बन रही हैं डाक बम