Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!

10/22/2026 1:11:44 PM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Baghamara : बाघमारा के कतरास में आयोजित रानीबाजार दुर्गा पूजा मेले में बीती रात धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार का आगमन हुआ।पूजा समिति के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों ने एसएसपी महोदय का अभिनंदन किया। एसएसपी ने अपने पुलिस अधिकारियों से मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही अपने बच्चों के साथ मेले का आनंद लिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बागमारा से मेरा पुराना नाता रहा है,लगभग 10 वर्ष पूर्व यहाँ हमें सेवा का मौका मिला था,इसी लगाव से आज हम यहां मेला घूमने के उद्येश्य से भी आए हैं।एसएसपी महोदय ने जिले में मेले के मद्देनजर पुलिसिंग व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि हमारे सभी अधिकारी पूरी तरह मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे है।साथ ही मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं से यह आग्रह किया कि मेले का भरपूर आनंद लीजिए पर शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन की मदद का भी ध्यान रखें।

 

बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट