Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एशिया कप 2025: रोहित-विराट की गैरमौजूदगी से घटा फैंस का उत्साह, टिकट बिक्री पर असर
9/12/2025 1:16:19 PM IST
7551
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
एशिया कप 2025 में अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान स्टेडियम में फैंस की कमी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की टेंशन बढ़ा दी है. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने महामुकाबले से ACC को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस मैच को लेकर भी फैंस ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से इस मुकाबले के आधे टिकट भी अभी बिके नहीं हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर ने इसकी एक बड़ी वजह बताई है. उनका दावा है कि टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में न खेलने की वजह से फैंस स्टेडियम में नहीं आ रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा दावा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के टिकट उम्मीद के मुताबिक जल्दी न बिकने पर बड़ा दावा किया है. उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति को इसकी बड़ी वजह बताई. इस मुकाबले के टिकट अभी तक 50 फीसद भी नहीं बिके हैं।
उन्होंने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी फैंस को खूब आकर्षित करते हैं. उनके न खेलने की वजह से इस टूर्नामेंट पर असर पड़ा है. आकाश ने कहा, जब विराट रणजी ट्रॉफी मैच खेलने गए थे, तब भी स्टेडियम लगभग भर गया था. उनकी अनुपस्थिति टिकटों के न भरने का एक बड़ा कारण है।
विराट और रोहित होते तो ज्यादा टिकट बिकते
आकाश चोपड़ा ने बताया कि बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान एशिया कप में एक-एक मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी स्टेडियम में ज्यादा फैंस नहीं दिखाई दिए हैं. पूर्व क्रिकेटर ने स्पष्ट किया कि ऐसा इसलिए नहीं है कि टिकट बहुत महंगे हैं या संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लोगों को काम के दिनों में शाम के समय मैच देखने में मुश्किल हो रहा है.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते बहुत ज्यादा फर्क डालते हैं. इस कमेंटेटर ने कहा कि अगर वे मौजूद होते, तो फैंस की संख्या दोगुनी हो सकती थी. अगर 5,000 लोग पहले आए थे, तो रोहित और कोहली के होने पर कम से कम 10,000 से 15,000 लोग मैच देखने आते. उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखने का मौका कम ही मिलता है, इसलिए उनकी अनुपस्थिति काफी मायने रखती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भारत बनाम अफगानिस्तान ODI अपडेट: हरशित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म