Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
26 से 28 सितम्बर नई दिल्ली में नेशनल योगा में जीवन ज्योति के चार विशेष बच्चे भी शामिल,टीम रवाना
9/25/2025 4:07:43 PM IST
7740
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
मोरारजी देसाई नेशनल योगा इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली में 26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रथम पारा नेशनल योगासन स्पोर्ट्स कंपीटिशन 2025 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने हेतु विद्यालय प्रांगण से रवाना किया गया। इस टीम में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति के चार विशेष बच्चे भी शामिल हैं।यह जीवन ज्योति विशेष विद्यालय एवं धनबाद के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है कि हमारे चार विशेष बच्चे अनमोल गिरी, अमित कुमार पंडित, आयुष कुमार एवं रतन शुक्ला झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में करेंगे। उन्होंने झारखंड पारा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी का सभी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति आभार प्रकट की। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हमारे यहां बच्चों को योगासन का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा दिया जाता रहा है और उसी के परिणाम स्वरूप आज ये बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। अगले तीन दिनों तक ये बच्चे विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता में शामिल होंगे और अपने योगासन के प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सचिव गौरव सर्राफ ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनको सम्मानित किया और कहा कि यह हम सब के लिए एक सुखद पल है। आज धनबाद से 8 सदस्यीय दल पूर्वा एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।आज के कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सचिव गौरव सर्राफ, जीवन ज्योति विशेष विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा दास एवं झारखंड पारा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी धनबाद चैप्टर के अन्य सभी सदस्य तथा जीवन ज्योति विशेष विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
#
लगातार तीन जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड ने दी शिकस्त...
#
IND vs NZ 4th T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य जानिए की कुन कितना रन मारा ...
#
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा एक्शन, कोचिंग स्टाफ में चौथा बदलाव जानिए किसकी हुई छुट्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज