Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत की जीत के साथ शुरुआत,श्रीलंका को 59 रनों से हराया
10/1/2025 12:52:09 PM IST
7626
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
India Women vs Sri Lanka Women World Cup 2025:
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बाजी मारी. इसी के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार अंदाज में करने में कामयाब रही. इस मैच में टीम इंडिया की जीत की हीरो अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा रहीं. दोनों ही खिलाड़ियों ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया।
टीम इंडिया ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और वह एक अच्छी शुरुआत करने में भी कामयाब रहे. स्मृति मंधाना 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद हरलीन देओल और प्रतीका रावल ने टीम का स्कोर 81 तक पहुंचाया. इस दौरान प्रतीका रावल ने 37 रन की पारी खेली. लेकिन इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई. टीम इंडिया ने 124 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए. फिल अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने टीम की पारी को संभाला।
अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने 7वें विकेट के लिए 103 रन जोड़. इस दौरान अमनजोत कौर ने 56 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं, दीप्ति शर्मा ने 53 गेंदों पर 53 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने तीन चौके जड़े. इनके बाद स्नेह राणा ने 15 गेंदों पर नाबाद 28 रन. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े. जिसके चलते भारतीय टीम 47 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाने में कायमाब रही।
श्रीलंकाई बल्लेबाजी रही फ्लॉप
बारिश के चलते श्रीलंका को ये मैच जीतने के लिए 47 ओवर में 271 रन का टारगेट मिला. इसके जवाब में श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग जोड़ी ने 30 रन जोड़े. एक समय श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और श्रीलंका की पारी को बिखेर दिया. पूरी टीम 45.4 ओवर ही खेल सकी और 211 रन बनाकर ऑलराउट हो गई.
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 10 ओवर में 54 रन खर्च किए और 3 विकेट हासिल किए. स्नेह राणा और श्री चरणी भी 2-2 सफलता हासिल करने में कामयाब रहीं. इनके अलावा क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और प्रतीका रावल ने 1-1 सफलता हासिल की।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
#
लगातार तीन जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड ने दी शिकस्त...
#
IND vs NZ 4th T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य जानिए की कुन कितना रन मारा ...
#
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा एक्शन, कोचिंग स्टाफ में चौथा बदलाव जानिए किसकी हुई छुट्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज