Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्णिया में क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकमल के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पायी 35 स्वर्ण, 07 रजत तथा 03 कांस्य पदक
10/10/2025 2:54:10 PM IST
7489
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
विद्या भारती के तत्वावधान में इंदिरा गांधी रंगभूमि मैदान पूर्णिया में 7 से 9 अक्टूबर को आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकमल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के लिए कीर्तिमान स्थापित किया साथ ही साथ अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है ।क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा हासिल किए गए 35 स्वर्ण, 07 रजत तथा 03 कांस्य पदक खिलाड़ियों के मन में दृढ़ संकल्प और परिश्रम को दर्शाता है। श्री मिश्रा ने कहा कि खेलकूद मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है, तनाव कम करता है ,एकाग्रता बढ़ाता है। इसके अलावा खेल टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और समय प्रबंधन जैसे गुणों को विकसित करता है। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 12 एथलीट राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के खेल शिक्षक गौरीशंकर सिंह व शिक्षिका वेणु रानी ने बताया कि चार एथलीटों को व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त हुआ ।इन चारों ने पांच पांच स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त करने वाले शालिनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, वेद प्रकाश शर्मा विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। विजयी एथलीटों में एस अनंता, लक्ष्मी कुमारी, प्राची राज, साक्षी सिंह, शालिनी कुमारी, अलका कुमारी, वैष्णवी कुमारी, वेद प्रकाश शर्मा, आयुष कुमार, रणवीर राजभर, प्रतीक कुमार, प्रिंस तिवारी, अभिषेक नारायण ठाकुर, रुद्रनिल मोदक, अमन कुमार एवं लव कुमार के नाम शामिल है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अधिकारी एवं सदस्य गण ,प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह ,प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....