Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दीपावली की रौनक बाज़ारो में देखने को मील रही हैं, फैंसी और मेहंदी दीयो की डिमांड बढ़ी

10/15/2025 3:53:09 PM IST

7551
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : दीपावली के त्योहार को लेकर इस बार जमशेदपुर शहर में फैंसी और मेहंदी दीयों की डिमांड काफ़ी बढ़ा हैं,पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ-साथ ये आकर्षक दीये बाजार में छाए हुए हैं, जो घरों को न सिर्फ रोशन करंगे, बल्कि सजावट का भी अनोखा अंदाज देंगे। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
ये फैंसी दीये, जो रंग-बिरंगे डिजाइनों और मेहंदी जैसे जटिल पैटर्न से सजे होते हैं, बंगाल के कुशल कुम्हारों द्वारा हस्तनिर्मित हैं। पश्चिम बंगाल के कुम्हार समुदाय, खासकर कोलकाता और आसपास के इलाकों से ये दीये बड़े पैमाने पर जमशेदपुर लाए जा रहे हैं। बाजारो में इनकी कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक जाती है, जो साधारण मिट्टी के दीयों से दोगुनी है, लेकिन इनकी चमक और डिजाइन के कारण ग्राहकों का काफ़ी पसंद हैं। दुकानदार का कहना है, कई प्रकार के फेंसी दीये हमारे पास उपलब्ध है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है, यह सभी फेंसी दीये बंगाल से मंगाया जा रहा है, जो साधारण दीये से काफी सुंदर लगता है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट