Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले जम्मू कश्मीर के पहले खिलाडी ने लिया सन्यास
10/21/2025 12:27:49 PM IST
7646
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Sport :
भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और सुरेश रैना की कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी परवेज रसूल ने दिवाली के दिन 20 अक्टूबर को 36 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी. वो टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे. ऑफ स्पिन ऑलराउंडर परवेज रसूल का इंटरनेशनल करियर बहुत ही छोटा रहा, वो भारत के लिए केवल एक वनडे और एक टी20 मैच ही खेल पाए.
परवेज रसूल का क्रिकेट करियर
परवेज रसूल ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपूर में सुरेश रैना की कप्तानी में वनडे में डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट लिए थे. जबकि टी20 में इस खिलाड़ी को 2017 में डेब्यू का मौका मिला, जब टीम के कप्तान विराट कोहली थे. रसूल ने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ कानपूर में खेला था. जिसमें वो 6 गेंद में 5 रन बनाकर रनआउट हो गए थे और फिर गेंद से 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे. परवेज रसूल आईपीएल में खेलने वाले पहले जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी हैं
परवेज रसूल की उपलब्धि
परवेज रसूल ने करियर भले ही छोटा रहा लेकिन उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम जरूर कर ली और वो ये है कि वो भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें आरसीबी, हैदराबाद और पुणे वॉरियर्स का नाम शामिल है. आईपीएल में रसूल ने कुल 11 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 271 रन और 4 विकेट लिए. वो इस लीग में कदम रखने वाले पहले जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी हैं.
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
परवेज रसूल का घरेलू क्रिकेट शानदार प्रदर्शन
बिजबेहाड़ा में जन्मे परवेज रसूल का घरेलू क्रिकेट शानदार रहा है. उन्होंने 95 प्रथम श्रेणी मैच, 164 लिस्ट ए मैच और 71 टी20 मैच खेले. जिसमें कुल 10,470 रन बनाए और 633 विकेट लिए. प्रथम श्रेणी में उनके नाम 16 शतक और 22 अर्धशतक है. जबकि उनका उच्चतम स्कोर 182 रन है. परवेज रसूल अब कोचिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कोचिंग अकादमी से लेवल 2 का सर्टिफिकेशन कोर्स भी पूरा कर लिया है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
#
लगातार तीन जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड ने दी शिकस्त...
#
IND vs NZ 4th T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य जानिए की कुन कितना रन मारा ...
#
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा एक्शन, कोचिंग स्टाफ में चौथा बदलाव जानिए किसकी हुई छुट्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज