Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
India Women vs South Africa Women Live Streaming:भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मैच,कब, कहां...
11/1/2025 3:27:28 PM IST
7688
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
India Women vs South Africa Women Live Streaming, Womens Cricket World Cup Final:
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. इस मेगा टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए फाइनल में जगह बनाई, जबकि साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की. इस बार दुनिया को नया चैंपिंयन मिलने वाला है. ये मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाएगा।
टीम इंडिया रचेगी इतिहास!
महिला वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम पर शानदार जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया इसी हार के बदला लेते हुए पहली बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त करना चाहेगी. टीम इंडिया साल 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब उसे इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में उतरेगी. टीम इंडिया को जेमिमा रॉड्रिग्ज एक बार फिर ऐतिहासिक पारी खेलने की उम्मीद है. हालांकि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की टीम से कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
IND vs SA : कब-कहां देखें Live Streaming?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच किस दिन खेला जाएगा?
महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच रविवार, 2 नवंबर को खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला ये खिताबी मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका का ये फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3.00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानि दोपहर 2:30 बजे होगा।
किस मैदान पर भारत-साउथ अफ्रीका का ये मैच खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप के इस मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास महिला वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार है. टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी/एचडी पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में कमेंट्री के साथ ये मुकाबला देख सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले की Online Streaming किस प्लेटफॉर्म पर होगी?
रविवार, 2 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JIOHotstar की एप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
#
लगातार तीन जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड ने दी शिकस्त...
#
IND vs NZ 4th T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य जानिए की कुन कितना रन मारा ...
#
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा एक्शन, कोचिंग स्टाफ में चौथा बदलाव जानिए किसकी हुई छुट्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज