Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विराट-रोहित की घरेलू क्रिकेट से वापसी,जनवरी में टीम इंडिया में दिखेंगे,होगा
12/7/2025 1:22:28 PM IST
7582
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, क्योंकि दोनों खिलाड़ी टी20I के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. हाल ही में ये दोनों खिलाड़ी भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. दोनों खिलाड़ियों ने इस वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और अब फैंस बेसब्री से उनके अगले मैच का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित-विराट की अब मैदान पर वापसी कब होगी?
मैदान पर कब होगी रोहित-विराट की वापसी?
भारतीय क्रिकेट फैंस को इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली को नीली जर्सी में देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. दरअसल, नए साल की शुरुआत में ही दोनों सुपरस्टार फिर टीम इंडिया के लिए खेलने उतरेंगे. भारतीय टीम जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी को वडोदरा में होगी. इस सीरीज में रोहित और विराट का खेलना लगभग तय है।
लेकिन उससे पहले दोनों दिग्गज घरेलू क्रिकेट में लय हासिल करते दिख सकते हैं. 24 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक चलने वाली विजय हजारे ट्रॉफी (लिस्ट-A टूर्नामेंट) में दोनों सीनियर खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. विराट कोहली ने तो पहले ही दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता की सूचना दे दी है, जबकि रोहित शर्मा भी मुंबई की टीम का हिस्सा बनने की पूरी तैयारी में हैं. घरेलू टूर्नामेंट में खेलना दोनों के लिए फायदेमंद होगा. विजय हजारे ट्रॉफी मैच प्रैक्टिस और फॉर्म बनाए रखने का बेहतरीन मौका देगी.
सालों बाद विजय हजारे ट्रॉफी में आएंगे नजर
विराट ने आखिरी विराट विजय हजारे ट्रॉफी मैच 16 साल पहले 2010 में खेला था. विराट ने 2008 से 2010 तक दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 13 मैच खेले हैं और कुल 819 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं. अब वह सालों बाद इस टूर्नामेंट में नजर आने वाले हैं. दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने आखिरी बार 17 अक्टूबर को विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में खेला था. ऐसे में रोहित के लिए भी ये टूर्नामेंट खास होगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
अस्पताल में आग से मचा अफरा तफरी, मरीज एवं उनके परिजन दहशत में
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई संपन्न, मतदान के लिए सुरक्षा के रहे पुख्ते इंतेज़ाम