Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिंकू सिंह की टीम देखती रह गई, सैयद मुश्ताक अली में पहली जीत दर्ज
12/8/2025 12:34:45 PM IST
7669
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bihar vs Uttar Pradesh:
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में बिहार ने उत्तर प्रदेश को रौंद डाला है. उत्तर प्रदेश की टीम रिंकू सिंह की कप्तानी में खेल रही थी. जबकि बिहार की टीम अपने स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बगैर. बावजूद इसके बिहार ने उत्तर प्रदेश को 8 दिसंबर को खेले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ 2025 के पहले 6 मुकाबले हारने के बाद टूर्नामेंट में बिहार को मिली ये पहली जीत है।
नहीं चले रिंकू, प्रशांत रहे टॉप स्कोरर, UP ने बनाए इतने रन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में बिहार ने टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश को पहले बल्लेबाजी पर उतारा. बिहार की कसी गेंदबाजी के आगे उत्तर प्रदेश के टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर विकेट पर जमने में नाकाम रहा, जिसमें उसके कप्तान और इंटरनेशनल प्लेयर रिंकू सिंह भी शामिल रहे।
रिंकू सिंह बल्ले से इस कदर फेल दिखे कि उनका स्ट्राइक रेट 100 से काफी नीचे दिखा. उन्होंने 25 गेंदों का सामना कर 76 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 19 रन बनाए. समीर रिज्वी 22 रन बनाकर टॉप ऑर्डर में यूपी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. लेकिन, जिस खिलाड़ी की भूमिका यूपी की टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन तक पहुंचाने में रही, वो रहे प्रशांत वीर, जिन्होंने 7वें नंबर पर उतरकर 40 रन की पारी खेली।
बिहार ने 4 गेंद पहले ही यूपी को हरा दिया
अब बिना वैभव सूर्यवंशी के खेल रही बिहार की टीम के सामने 145 रन का लक्ष्य था. इस लक्ष्य का पीछा करने बिहार की टीम जब उतरी तो सबसे अच्छी चीज ये हुई कि उसकी ओपनिंग जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई. आयुष लोहारुका और पीयूष कुमार सिंह की नई ओपनिंग जोड़ी ने 83 रन की पार्टनरशिप की. बिहार ने उस बेजोड़ शुरुआत को सही अंजाम तक पहुंचाने का काम बहुत खूब किया. नतीजा ये हुआ कि टीम ने 4 गेंद पहले ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बिहार की ओर से सबसे ज्यादा रन उसके ओपनर पीयूष कुमार सिंह ने बनाए. उन्होंने 54 गेंदों का सामना कर 57 रन बनाए।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
#
लगातार तीन जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड ने दी शिकस्त...
#
IND vs NZ 4th T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य जानिए की कुन कितना रन मारा ...
#
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा एक्शन, कोचिंग स्टाफ में चौथा बदलाव जानिए किसकी हुई छुट्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज