Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आर्ट ऑफ लिविंग के शिविर से गूंजा हाई स्कूल, सैकड़ो विद्यार्थी हुए शामिल
12/19/2025 6:21:27 PM IST
7537
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola: गोला प्रखंड, रामगढ के एस.एस.+2 हाई स्कूल में दो हजार छात्र-छात्राओं ने एक साथ ध्यान आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित विशेष ध्यान शिविर में भाग लिया| शिविर का आयोजन इस 1940 में स्थापित स्कूल के प्रबंधन एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में २१ दिसम्बर को “विश्व ध्यान दिवस” के आगाज़ के रूप में किया गया| इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मानसिक शांति, एकाग्रता, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन की क्षमता विकसित करना था। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को सरल ध्यान और श्वास तकनीकों का अभ्यास कराया, साथ ही ध्यान के लाभों पर विस्तार से जानकारी भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपा पुस्पा तिर्की ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक मानस पल्स एवं प्रशिक्षिका कृतिका जवानपुरिया ने बताया कि ध्यान न केवल शिक्षा में सुधार लाता है, बल्कि बच्चों को शांत, प्रसन्न और आत्मविश्वासी बनाता है। विद्यालय के अध्यापकों आशीष कुमार दास, मदन महतो एवं विशाल देव मुंडा तथा आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वंयसेवकों आशीष कुमार कुशवाहा, सुधांश कुमार कुशवाहा एवं चंदन कुमार ने आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई| शिविर के पश्चात विद्यार्थियों ने बताया कि ध्यान सत्र के बाद उन्होंने स्वयं को अधिक शांत, ऊर्जावान और केंद्रित महसूस किया। कार्यक्रम के अंत में सबने मिलकर विश्व में शांति और सद्भाव की कामना की। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा और सभी प्रतिभागियों में एक नया उत्साह और ऊर्जा दिखाई दी। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे सत्र आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
कोयलांचल लाइव के लिए गोला से दिलीप करमाली की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भारत बनाम अफगानिस्तान ODI अपडेट: हरशित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म