Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बेधड़क फल-फूल रहा है अवैध लोहे का धंधा, पुलिस मौन ?

12/20/2025 2:48:24 PM IST

7594
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia: पाथरडीह और भौरा ओपी क्षेत्र में इन दिनों लोहे के धंधा बेधड़क चल रहा है।  बताया जाता है की पाथरडीह के सबसे बड़े लोहा गोदाम में इनदिनों बीसीसीएल और रेलवे के लोहा चोरी कर लोहा चोर लोहा गोदाम में खपाते है। लोहे धंधेबाज रात की बात कौन करे दिन की उजाले में कोलियरी क्षेत्रो से चोरी कर लोहे ले जाते देखे जाते है। अगर इनके कार्य में कोई रोड़ा बनने का कोशिश किया या रोक टोक करने की कोशिश की तो उन्हें जान से हाथ धोने पड़ते है या उन्हें गलत मुकदम्मे में धंधेबाज फंसा देते है। इतना ही नहीं इनके गलत कारनामो से कई बेरोज़गार युवको की जान चली गयी है। सूत्रों का कहना है कि अवैध लोहा गोदाम संचालक काफी दबंग व्यक्ति है।  इसके सभी बीसीसीएल ,रेलवे ,सेल कोलियारी साथ ही प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों तक पहुंच है, इसलिए बेधड़क ये काम चल रहा है। वही सूत्रों का कहना है कि इस अवैध लोहा कारोबार में कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं, कुछ दिन पूर्व ही अवैध रूप से रात के समय सेल कोलियारी का रोपवे में लोहा काटने के दौरान दबने से एक युवक की जान चली गई थी। साथ ही कुछ दिन पूर्व बीसीसीएल के पंखा घर से लोहा काटने के दौरान एक युूवक की मौत हुई उस वक़्त काफी बवेड़ा मचा था लेकिन लोहे धंधेबाज ने येन केन प्रक्रेन मामले को ठंडा करा दिया। अवैध लोहे के धंधे से क्षेत्र के कोई  संस्थाओ में अंदर ही अंदर आक्रोश देखा जा रहा है जो अंकुरित होकर आंदोलन का रूप ले सकता है। अगर समय रहते स्थानीय पुलिस अवैध लोहे गोदाम को बंद नहीं कराती है तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है ? 
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट